Breaking

Tuesday, March 30, 2021

अब सैफ के बेटे इब्राहिम को भी लॉन्‍च करेंगे करण जौहर, रणवीर-आलिया की फिल्‍म में मिला काम

बॉलिवुड के मशहूर प्रड्यूसर-डायरेक्टर () ने कुछ दिनों पहले यह घोषणा की थी वह अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले शनाया कपूर को लॉन्च करेंगे। अब खबर है कि एक बार फिर करण जौहर ने एक स्टारकिड को इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। आने वाले कुछ दिनों में करण जौहर अपने डायरेक्शन में एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें लीड रोल में () और () होंगे। इसी फिल्म में पहली बार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम () को मौका दिया जाएगा। नहीं हो रहा ऐक्टिंग डेब्यू, करण जौहर के असिस्टेंट बनेंगे इब्राहिम 'पिंक विला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया है कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम फिल्ममेकिंग के प्रोसेस को समझना चाहते हैं और इसलिए इस फिल्म से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़ना चाहते हैं। अभी इब्राहिम उम्र में काफी छोटे हैं और अपनी पढ़ाई कर रहे हैं इसलिए उनके ऐक्टिंग डेब्यू का अभी कोई प्लान नहीं है। वैसे यह भी बताया जा रहा है कि इब्राहिम ने भी अभी तक तय नहीं किया है कि वह ऐक्टर बनना चाहते हैं या डायरेक्टर या फिर कोई और ही काम करना चाहते हैं। जहां तक करण जौहर की इस फिल्म की बात है तो यह फिल्म इस साल जून या जुलाई तक शुरू हो जाएगी। अभी रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' जबकि आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग से पहले रणवीर और आलिया अपने किरदारों को समझने के लिए कुछ ऐक्टिंग वर्कशॉप्स भी करेंगे। इससे पहले रणवीर-आलिया की जोड़ी फिल्म 'गली बॉय' में नजर आई थी जिसे काफी पसंद किया गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2PHkYYb

No comments:

Post a Comment