Breaking

Thursday, March 25, 2021

वीडियो: ऋषि कपूर के साथ यह थी न्यू यॉर्क की आखिरी ट्रिप, नीतू कपूर के साथ गाते चल रहे थे ऐक्टर

ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने अपने आखिरी न्यू यॉर्क ट्रिप का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में न्यू यॉर्क की चकाचौंध भरी सड़क पर ऋषि और नीतू साथ चलते नजर आ रहे हैं और ऐक्टर गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। याद दिला दें कि ऋषि कपूर को गुजरे हुए करीब 11 महीने होने जा रहे हैं। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया। नीतू कपूर ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि उनको गए हुए 11महीने गुजर गए। उन्होंने प्रेयर मीट के तौर पर अपने लास्ट न्यू यॉर्क ट्रिप का यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में न्यू यॉर्क की एक सड़क पर चारों ओर रात के अंधेरे पर वहां की लाइट और जगमगाहट भारी पड़ती नजर आ रही है। वीडियो में पहले तो ऋषि कपूर कुछ गुनगुना रहे हैं और फिर बीच में कहते हैं- इसको दिखाओ न। नीतू से ऋषि बार-बार किसी को वहां का नजारा दिखाने को कह रहे हैं। नीतू कपूर के इस पोस्ट पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर, महीप कपूर, अदा खान, एकता कपूर, अनुपम खेर ने भी कॉमेंट किया है। बता दें कि इस वक्त रणबीर कपूर कोरोना की चपेट में हैं और क्वॉरंटीन रह रहे हैं। इससे पहले अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान नीतू कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और अब वह ठीक हो चुकी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lMs9u2

No comments:

Post a Comment