Breaking

Monday, March 29, 2021

अक्षय कुमार ने शेयर किया 'राम सेतु' से अपना फर्स्ट लुक, शूटिंग हुई शुरू

पिछले काफी समय से (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म 'राम सेतु' () का फी चर्चा में है। अब इस फिल्म से अक्षय कुमार ने अपना ( FIRST look) शेयर किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक आर्कियॉलजिस्ट (पुरातत्वविद) का किरदार निभाने जा रहे हैं जो भारत और श्रीलंका के बीच बने की सच्चाई का पता लगा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नजर आने वाली हैं। पिछले हफ्ते ही फिल्म का महूर्त शॉट अयोध्या में लिया गया गया था। हालांकि अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही शुरू करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे लिए सबसे खास फिल्म की शूटिंग का सफर आज से शुरू हो गया। राम सेतु की शूटिंग शुरू हो गई है। मैं इसमें एक आर्कियॉलजिस्ट का किरदार निभा रहा हूं। इस लुक पर आपके विचार सुनना पसंद करूंगा। यह मेरे लिए हमेशा मायने रखता है।' बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा करने जा रहे हैं। फिल्म कि क्रिएटिव प्रड्यूसर डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में अयोध्या और कई अलग-अलग लोकेशंस पर की जाएगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल के अंत या अगले साल तक रिलीज कर दी जाएगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2PafdCr

No comments:

Post a Comment