Breaking

Friday, March 26, 2021

लंबे ब्रेक के बाद बॉलिवुड में लौट रहीं प्रियंका चोपड़ा, बताया- कब आ रही है फिल्म

(Priyanka Chopra) अब इंटरनैशनल स्टार बन चुकी हैं। पिछले काफी समय से प्रियंका भारत भी नहीं आई हैं। में प्रियंका के फैन्स उनकी अगली हिंदी फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार प्रियंका चोपड़ा () फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आए थे। यह फिल्म अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई थी और तभी से प्रियंका के फैन्स उनकी बॉलिवुड मूवी का इंतजार कर रहे हैं। अब प्रियंका ने बता दिया है कि वह कब अगली बॉलिवुड फिल्म करने जा रही हैं। प्रियंका ने हाल में अपने फैन्स के साथ ट्विटर पर क्यूएनए सेशन रखा। प्रियंका ने ट्वीट करके अपने फैन्स को इस सेशन में इन्वाइट किया। उन्होंने लिखा, 'सेट पर ब्रेक ले रही हूं। कौन जल्दी से सवाल पूछने आ रहा है।' इसके बाद प्रियंका के फैन्स ने उनसे काफी सवाल पूछे। इसी सेशन में एक फैन ने पूछा कि प्रियंका की अगली बॉलिवुड मूवी कब आएगी तो इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा, 'अगले साल'। वैसे बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। हाल में उन्होंने अपनी मॉडलिंग के दौर की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह केवल 19 साल की थीं। इस तस्वीर को फैन्स ने काफी पसंद किया था। इस फोटो में प्रियंका बिकीनी टॉप के साथ लो-वेस्ट पैंट्स में दिखाई दे रही थीं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की कुछ दिनों पहले फिल्म 'द वाइट टाइगर' रिलीज हुई थी जिसमें वह राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। प्रियंका ने यह फिल्म को-प्रड्यूस भी की थी। अब वह अपनी अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कियानू रीव्स के साथ 'मैट्रिक्स 4' में भी नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3daa8Sj

No comments:

Post a Comment