Breaking

Friday, March 26, 2021

रणबीर कपूर ने कोरोना को दी मात, चाचा रणधीर कपूर ने सुनाया भतीजे का हाल

हाल ही में Covid-19 की चपेट में आए रणबीर कपूर रिकवर हो चुके हैं और उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। रणबीर कपूर के कोरोना से निजात पाने की खबर उनके अंकल रणधीर कपूर ने दी है। रणधीर कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिय से बातचीत में रणबीर का हाल सुनाया। उन्होंने बताया कि रणबीर अब बिल्कुल ठीक हैं। बता दें कि 9 मार्च को रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, जिसके बाद वह क्वॉरंटीन रह रहे थे। रणधीर कपूर ने बताया, 'ऱणबीर अब बिल्कुल ठीक हैं। मैं उनसे मिला भी।' उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं कि रणबीर कब कोरोना नेगेटिव हुए। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमण की खबर दी थी। नीतू ने लिखा था, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका मेडिकेशन चल रहा है और वह अच्छे से रिकवर हो रहे हैं। वह अभी घर में सेल्फ क्वारंटीन हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tXZS6r

No comments:

Post a Comment