Breaking

Thursday, March 25, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई वाइट बिकीनी और बिंदी में अनदेखी तस्वीर, 19 साल की उम्र में बोल्ड अंदाज

प्रियंका चोपड़ा ने करियर के शुरुआती दौर की अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह वाइट बिकीनी में नजर आ रही हैं। मजेदार यह है कि प्रियंका बिकीनी के साथ बिंदी में नजर आ रही हैं और इसके लिए उन्होंने खुद की तारीफ अपने शब्दों में की है। प्रियंका चोपड़ा ने 19 साल की उम्र वाली अपनी थ्रोबौक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका इस फोटो में काफी बोल्ड और बिंदास दिख रही हैं और इसी का जिक्र उन्होंने अपने पोस्ट के कॉमेंट में भी किया है। हालांकि, इस तस्वीर में प्रियंका बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 19 साल में अपनी वाइट बिकीनी वाली तस्वीर के साथ लिखा है, 'शर्म? मैंने इस बारे में कभी नहीं सुना।' इसी के साथ उन्होंने बिंदी और बिकीनी लिखकर इसे हैशटैग #BindisAndBikinis किया है। यहां याद दिला दें कि साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। यह तस्वीर भी उसी आसपास की नजर आ रही है। प्रियंका का बिंदास अंदाज़ इस बात का सबूत है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, इसकी नींव काफी पहले रखी जा चुकी थी। वाइट लूज़ पैंट के साथ वाइट बिकीनी में प्रियंका कमर पर हाथ रखकर अपने कर्व्स दिखाती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों आसमान की बुलंदिया पर हैं। बॉलिवुड के साथ-साथ हॉलिवुड में अपने नाम का झंडा लहरा चुकीं प्रियंका ने हाल ही में अपनी लाइफ पर बेस्ड एक किताब 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की है, जिसमें शुरू से लेकर अब तक के तमाम किस्से हैं, जो काफी मजेदार हैं। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में न्यू यॉर्क में अपना नया रेस्ट्रॉन्ट खोला है, जिसका नाम उन्होंने SONA ऱखा है। बताया जा रहा है कि इस रेस्ट्रॉन्ट में लोग भारतीय जायके का लुत्फ उठा सकेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3d2oy76

No comments:

Post a Comment