Tuesday, January 12, 2021

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को बना दिया 'पंजाबी कुड़ी' लिखा- अगर गांव की लड़की से शादी होती तो...

सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए इंट्रेस्टिंग पोस्ट करती रहती हैं। उनके पति भी लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिखाया है कि अगर शिल्पा शेट्टी गांव की पंजाबी लड़की होतीं तो कैसी दिखतीं। मस्त दिख रही हैं शिल्पा शेट्टी राज कुद्रा ने कैप्शन दिया है, अगर मैंने पंजाब के किसी गांव की लड़की से शादी की होती तो वह ऐसी दिखती। इसके साथ फेस फिल्टर वाला वीडियो है जिसमें शिल्पा शेट्टी पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में 'लौंग-लाची' गाना बज रहा है। राज कुंद्रा शेयर करते हैं फनी वीडियोज इससे पहले राज कुंद्रा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें वह गाना गा रहे थे और उनकी बेटी समिषा उनको कॉपी करती दिख रही थी। राज कुंद्रा ने फेस फिल्टर लगाकर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का देसी वर्जन भी बनाया था। इसमें वह और शिल्पा शेट्टी फनी लुक में नजर आ रहे थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LrVagO

No comments:

Post a Comment