Breaking

Tuesday, November 17, 2020

VIDEO: गौहर खान के साथ रोमांटिक डांस करते-करते गिर पड़े जैद दरबार, बोले- ऐसे ही हम...

बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी 25 दिसंबर को है। शादी से पहले जैद और गौहर दुबई घूमन गए हैं। इस बीच उनके मजेदार डांस वीडियो सामने आए हैं। जबरदस्त डांस करते नजर आए दोनों जैद दरबार और गौहर खान की जोड़ी कमाल की है और दोनों बढ़िया डांसर्स हैं। जैद ने अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें वह गौहर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वह डांस करते-करते गौहर के ऊपर ही गिर जाते हैं। जैद ने लिखा है, ऐसे ही हम ... में गिरे। ब्लैंक को भर लीजिए। वहीं गौहर भी वीडियो में बोलती हैं, प्यार में गिर गया। जैद से 5 साल बड़ी हैं गौहर जैद दरबार म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। रीसेंटली गौहर 'बिग बॉस 14' के घर पर सीनियर बनकर पहुंची थीं। वहां से लौटने पर जैद ने उनका जोरदार स्वागत किया था। जैद के माता-पिता इस रिश्ते को मंजूरी दे चुके हैं। बता दें की गौहर जैद से 5 साल बड़ी हैं। जैद की मां भी गौहर को काफी पसंद करती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35EzyVz

No comments:

Post a Comment