Breaking

Thursday, November 26, 2020

मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर नरीमन हाउस पहुंचे विकी कौशल, दिखा दिल दहलाने वाला मंजर

मुंबई पर हुए आतंकी हमले (26/11) को 12 साल हो चुके हैं। इस घटना का दर्द लोगों के दिलोदिमाग पर आज भी ताजा है। इस दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने शहीदों को याद किया। इस दिन मुंबई के नरीमन हाउस पहुंचे। वहां की तस्वीर भी उन्होंने फैन्स के साथ साझा की। दिख दिल दहलाने वाला सीन विकी कौशल ने नरीमन हाउस की तस्वीर पोस्ट की है। वहां गोलियों के निशान रूह कंपा देने वाले हैं। विकी उस जगह पर खड़े होकर गोलियों से छलनी दीवारों को देखते नजर आ रहे हैं। मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। काम पर लौट चुके हैं विकी कौशल लॉकडाउन में घर पर बढ़िया वक्त बिताने के बाद विकी कौशल काम पर लौट चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर काम पर वापसी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। मेकअप रूम की तस्वीर के साथ लिखा है, शुभ आरंभ। विकी कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' का फैन्स को इंतजार है। इसके अलावा उनके खाते में 'सैम' और 'तख्त' जैसी फिल्में भी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3o6qsHT

No comments:

Post a Comment