Breaking

Thursday, November 26, 2020

अर्जुन रामपाल ने दिखाई अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, गर्लफ्रेंड और बेटियों ने खास बना दिया दिन

मॉडल से ऐक्टर बने अर्जुन रामपाल ने कल 26 नवंबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्जुन रामपाल ने इस सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी गर्लफ्रेंड और बेटियां नजर आ रही हैं। अर्जुन रामपाल को सोशल मीडिया पर ढेरों बर्थडे मेसेजेज भी आए जिसके लिए उन्होंने अपने फैन्स को शुक्रिया भी कहा है। अर्जुन ने थैंक नोट शेयर करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और अपनी बेटियों की तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे बर्थडे पर शुभकामनाओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सबका शुक्रिया। मेरे फेवरेट लोगों के साथ शानदार दिन बीता। आप सबको प्यार।' अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ-साथ माहिका और मायरा ने भी अपने पापा के बर्थडे को सेलिब्रेट किया। इसके अलावा गैब्रिएला ने भी अर्जुन के लिए एक शानदार बर्थडे पोस्ट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें को अर्जुन अपने अगले प्रॉजेक्ट में मानव कॉल, आनंद तिवारी, रजित कपूर के साथ नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mdrl0q

No comments:

Post a Comment