Breaking

Tuesday, November 17, 2020

खुशबू सुंदर की कार तमिलनाडु में हुई हादसे का शिकार, पुलिस कर रही जांच

साउथ इंडियन ऐक्ट्रेस से पॉलिटिशन बनीं का बुधवार को ऐक्सिडेंट हो गया। यह हादसा तमिलनाडु के मेलमैरुवथुर में हुआ। खुशबू बीजेपी की 'वेल यात्रा' के लिए जा रही थीं तभी दुर्घटना हो गई। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। लिखा- ईश्वर की कृपा से बच गए खुशबू ने ट्वीट किया है, मेलमैरुवथुर के पास ऐक्सिडेंट हो गया, एक टैंकर हमसे टकरा गया। आपके आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से मैं सुरक्षित हूं। कुड्डालोर में #VelYaatrai# में हिस्सा लेने के लिए अपनी यात्रा जारी रखूंगी। पुलिस केस की जांच कर रही है। भगवान मुरुगन ने हमें बचा लिया। मेरे पति का उनमें भरोसा आज दिख गया। पुलिस कर रही मामले की पड़ताल खुशबू ने यह भी ट्वीट किया है कि कंटेनर आकर उनकी कार से भिड़ा था। उनकी कार सही लेन में चल रही थी और पता नहीं कंटेनर कहां से आकर भिड़ गया। साजिश है या नहीं इसका पता लगाने के लिए पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। बीते दिनों खुशबू ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। सोनिया गांधी को दिए गए रिजाइन में उन्होंने हायर अथॉरिटी पर तानाशाही का आरोप लगाया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nApbIA

No comments:

Post a Comment