Breaking

Sunday, November 15, 2020

Bhai Dooj 2020: फिल्मी सितारें के ये भाई-बहन, जो कैमरे और ग्लैमर की दुनिया से हैं दूर

हर साल की तरह बॉलिवुड ने इस साल भी धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की है। दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है और इसे भी सभी सिलेब्स धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। आइए, जानते हैं बॉलिवुड के कुछ ऐसे सिलेब्रिटी भाई-बहनों के बारे में जिनके बारे में आप बहुत कम जानते होंगे।

बॉलिवुड ऐक्टर्स के परिवार के बारे में सभी लोग जानते हैं। हालांकि कई बॉलिवुड ऐक्टर्स ऐसे भी हैं जिनके भाई-बहनों के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। भाई दूज पर जानें कुछ फेमस बॉलिवुड कलाकारों के भाई-बहनों के बारे में।


Bhai Dooj 2020: फिल्मी सितारें के ये भाई-बहन, जो कैमरे और ग्लैमर की दुनिया से हैं दूर

हर साल की तरह बॉलिवुड ने इस साल भी धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट की है। दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है और इसे भी सभी सिलेब्स धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। आइए, जानते हैं बॉलिवुड के कुछ ऐसे सिलेब्रिटी भाई-बहनों के बारे में जिनके बारे में आप बहुत कम जानते होंगे।



शाहरुख खान की बहन शहनाज
शाहरुख खान की बहन शहनाज

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में तो सभी लोग जानते हैं लेकिन क्या आप उनकी बड़ी बहन शहनाज के बारे में जानते हैं? शाहरुख की बड़ी बहन शहनाज उनके साथ ही रहती हैं लेकिन वह कम ही दिखाई देती हैं। शहनाज की तबीयत ठीक नहीं रहती है और मां के देहांत के बाद से वही अपनी बहन का पूरा ख्याल रखते हैं।



अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया
अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया

बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। अल्का की शादी सुरेंद्र हीरानंदानी से हुई है जो हीरानंदानी ग्रुप के मालिक हैं।



ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय
ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन उनके भाई के बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐश्वर्या के बड़े भाई आदित्य मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं और उनकी शादी श्रीमा राय से हुई है जो 2009 में मिसेज इंडिया रह चुकी हैं।



रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी
रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी

रणवीर सिंह को तो सभी लोग जानते हैं लेकिन उनकी बड़ी बहन रितिका को कम ही लोग जानते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली रितिका को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पर देखा गया था।



अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश
अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश पहले मर्चेंट नेवी में नौकरी करते थे। अब वह अनुष्का शर्मा की प्रॉडक्शन कंपनी को संभालते हैं। इनकी कंपनी ने एनएच 10 और फिल्लौरी जैसी फिल्मों को प्रड्यूस किया है।



प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा

इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। हालांकि उनके छोटे भाई सिद्धार्थ खबरों से दूर ही रहते हैं। हालांकि कई मौकों पर प्रियंका और सिद्धार्थ को साथ में देखा गया है। सिद्धार्थ अभी प्रियंका की प्रॉडक्शन कंपनी में पार्टनर हैं।



कंगना रनौत के भाई अक्षत
कंगना रनौत के भाई अक्षत

हाल में कंगना रनौत के भाई अक्षत की शादी हुई है और इस कारण लोग उनके भाई के बारे में भी जान गए हैं। हालांकि पहले कम ही लोग कंगना रनौत के भाई के बारे में जानते थे। कंगना ने अक्षत की शादी की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।



रितिक की बहन सुनैना रोशन
रितिक की बहन सुनैना रोशन

रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन भी बॉलिवुड की चमक-दमक से दूर रहती हैं। सुनैना अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं। सुनैना लेखक हैं और बताया जाता है कि कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही हैं। हालांकि अभी सुनैना बिल्कुल ठीक हैं।



परिणिति के भाई शिवांग और सहज
परिणिति के भाई शिवांग और सहज

प्रियंका चोपड़ा की कजन और ऐक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा के दो छोटे भाई शिवांग और सहज हैं। सोशल मीडिया पर परिणिति ने अपने भाइयों के साथ भी तस्वीरें शेयर की हुई हैं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lATRsK

No comments:

Post a Comment