केस में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी जांच में कई लोगों से पूछताछ कर हिरासत में लिया है। रविवार को लगभग 7 घंटे की पूछताछ के बाद ने सोमवार को एक बार फिर को जवाब तलब के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। माना जा रहा है कि सोमवार को शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सांवत को सामने बैठाकर रिया से पूछताछ हो सकती है। जानें, इस से जुड़े अब तक के सभी अपडेट्स: दफ्तर के लिए निकलीं रिया चक्रवर्तीसोमवार को एक बार फिर पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती अपने घर से एनसीबी दफ्तर के लिए निकल गई हैं। रिया से सुबह 10 बजे तक एनसीबी ऑफिस पहुंचने के लिए कहा गया है। रिया की सुरक्षा में मुंबई पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। रिया ने कहा- घर में सुशांत के लिए ड्रग्स आयारविवार की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने कहा कि घर में जो भी ड्रग्स आया वह केवल सुशांत सिंह राजपूत के लिए था। उन्होंने कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। हालांकि, रिया को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन उनके वकील सतीश मानेशिंदे का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि रिया गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं और किसी भी ब्लड टेस्ट से यह साबित हो जाएगा कि उन्होंने कभी कोई ड्रग नहीं लिया। शौविक ने भी कबूला था- सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदीइससे पहले रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और अन्य कथित संदिग्धों ने भी कहा था कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद की है। इस तरह से आमने-सामने पूछताछ बहुत जरूरी है। इसलिए रिया को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एनीसीबी ने तीन लोगों को किया गिरफ्तारएनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा और स्टाफ मेंबर दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने तीनों को 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/333jjyZ
No comments:
Post a Comment