नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () के केस में ड्रग चैट के मामले में से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ करेगा। सोमवार को भी रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ हुई थी। रिया चक्रवर्ती से सोमवार को भी लगातार 8 घंटे पूछताछ की गई थी। इस लंबी पूछताछ में रिया अपनी बात पर अड़ी रही हैं कि उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे लेकिन कभी उनका सेवन नहीं किया है। जानें, इस केस से जुड़े अब तक के सभी अपडेट्स: सुबह 10 बजे तक रिया को पहुंचना है एनसीबी ऑफिसलगातार 2 दिन पूछताछ करने के बाद भी एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार नहीं किया है। तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को 10 बजे तक ऑफिस में पेश होने का आदेश दिया है। रिया से सोमवार को मुंबई यूनिट के हेड समीर वानखेड़े और दिल्ली यूनिट के हेड केपीएस मल्होत्रा ने सवाल-जवाब किए। इसके अलावा रिया को बाकी सभी आरोपी शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। रिया ने अपनी पूछताछ में सभी आरोपों को खारिज किया है। रिया का केस मुंबई पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की ओर से सोमवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत की बहन प्रियंका और दिल्ली के एक मशहूर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। रिया ने सुशांत की बहन और डॉक्टर पर सुशांत को फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन पर दवाएं देने का आरोपी बनाया गया है। हालांकि मुंबई पुलिस के पीआरओ ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक रिया के इस केस को सीबीआई को ट्रांसफर किया जा रहा है। 14 घंटे की पूछताछ के बाद भी इसलिए नहीं हुई गिरफ्तारीरिया की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, इसको लेकर दो बातें सामने आ रही हैं। पहली बात यह है कि एनसीबी रिया को गिरफ्तार करने से पहले पुख्ता सबूत जुटाना चाहती है। दो दिनों में करीब 14 घंटों की पूछताछ में रिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। रिया ने दूसरे दिन भी यही कहा कि उन्होंने कभी खुद ड्रग्स नहीं लिए, न ही कभी ड्रग्स खरीदा है या ड्रग्स को छुआ है। सोमवार को 67 एनडीपीएस ऐक्ट के तहत रिया का बयान दर्ज किया गया है। सोमवार को एनसीबी ने सबूतों को लेकर भी रिया से पूछताछ की है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2F7Asj8
No comments:
Post a Comment