केस में आज सीबीआई इंद्रजीत चक्रवर्ती से तीसरी बार पूछताछ करेगी। केशव, नीरज और दीपेश से भी पूछताछ होगी। ईडी दफ्तर में आज शौविक से चौथी बार पूछताछ होनी है। वहीं NCB शुक्रवार को शौविक से पूछताछ कर सकती है। इसी बीच ईडी ने सुशांत के बिजनस पार्टनर वरुण माथुर और रिया के दोस्त वरुण ठक्कर को भी समन भेजा है। कल भी हुई थी वरुण माथुर से पूछताछ सुशांत के बिजनस पार्टनर वरुण माथुर से कल (बुधवार) को भी ईडी ने पूछताछ की थी। ईडी ने सुशांत और वरुण की नई कंपनी पर सवाल किए थे। कंपनी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर काम करने के लिए बनाई गई थी। केके सिंह के वकील ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सुशांत के ऊपर किसी भी तरह की फिल्म या किताब लिखने से पहले उनके पिता की परमिशन लेनी होगी। वहीं उन्होंने यह बात भी साफ की थी कि सुशांत का कोई इश्योरेंस नहीं है। बता दें कि मीडिया में बातें सामने आ रही थीं कि सुशांत के इंश्योरेंस की वजह से परिवार ने सुइसाइड के लिए उकसाने के केस को मर्डर केस में बदलवा दिया। साथ ही सुशांत पर कई फिल्में बनने की खबरें भी थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jGCfue
No comments:
Post a Comment