Breaking

Sunday, September 6, 2020

दीपेश सावंत का NCB को बयान- बॉलिवुड छोड़ना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत

के केस में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद इसकी जांच रुख पूरी तरह मुड़ गया है। अब मामले की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी कर रहा है। रिया और के चैट सामने आने के बाद यह ड्रग्स का ऐंगल सामने आया। इसके बाद इस केस में ने 3 कथित ड्रग पेडरलर्स समेत शौविक चक्रवर्ती, सुशांत हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और स्टाफ को हिरासत में ले लिया है। अब दीपेश का बयान सामने आया है जिसमें दीपेश ने कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। दीपेश का दावा- सुशांत को गांजा पीते हुए देखाहमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी की पूछताछ में दीपेश ने दावा किया है कि उन्होंने सितंबर 2018 में सुशांत को मैरूआना (गांजा) पीते हुए देखा था। दीपेश ने अपने बयान में यह भी दावा किया है कि सुशांत बॉलिवुड छोड़ देना चाहते थे। हालांकि एनसीबी भी अभी इन बयानों पर पूरी तरह विश्वास नहीं कर रही है क्योंकि शौविक, सैमुअल और दीपेश अलग-अलग बयान दे रहे हैं और एजेंसी इनके बयानों का मिलान करके ही किसी नतीजे पर पहुंचना चाहती है। ड्रग डीलिंग हुई यह कन्फर्म हालांकि अभी तक की एनसीबी की जांच में इतना स्पष्ट हो गया है कि इस मामले में ड्रग्स की खरीद-फरोख्त शामिल थी। इस खरीद-फरोख्त में सुशांत का स्टाफ और शौविक शामिल थे और ड्रग्स कथित तौर पर सुशांत के घर तक सप्लाई की गई थी। हालांकि इस ड्रग्स का कौन-कौन इस्तेमाल कर रहा था यह अभी तक जांच का विषय है। रिया के वकील भी कर चुके हैं दावा बता दें कि इससे पहले के वकील सतीश मानेशिंदे भी अपने बयान में यह दावा कर चुके हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के आने से पहले ही वह ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। हालांकि सुशांत के परिवार ने इन दावों को झूठा बताया है। एजेंसी इस ऐंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हिरासत में लिए गए सभी लोग खुद को बचाने के लिए तो सुशांत के ड्रग ऐडिक्ट होने का दावा नहीं कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/336xnId

No comments:

Post a Comment