Breaking

Saturday, September 5, 2020

रिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, रविवार को होगी NCB की पूछताछ

के केस में जब से ड्रग्स वाला ऐंगल सामने आया है तब से इसकी जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई है। अब इस केस की जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी शामिल हो गया है और उसने कुछ कथित ड्रग पेडलर्स के साथ ही के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले में रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ होने जा रही है। रविवार को होगी पूछताछ, हिरासत में ली जाएंगी रिया? शौविक और सैमुअल को हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद शनिवार शाम तक रिया के पास पूछताछ के लिए समन भेजने वाली है। जांच में जो रिया के चैट्स सामने आए हैं उनसे सामने आया है कि रिया ने गैरकानूनी तौर पर ड्रग्स खरीदे थे। ऐसे में जिन आधार पर शौविक से पूछताछ हुई है उन्हीं आधार पर रिया से भी पूछताछ होगी। चूंकि एनसीबी के पास सबूत के तौर पर रिया के चैट्स और शौविक का कबूलनामा है, ऐसे में माना जा रहा है कि रिया की भी गिरफ्तारी हो सकती है। शौविक ने लिया है रिया का नाम एनसीबी की पूछताछ में ने रिया का नाम नाम स्पष्ट तौर पर लिया है कि उनके कहने पर ही उन्होंने ड्रग्स खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती कथित तौर पर ड्रग्स खरीदने के अलावा उनका इस्तेमाल भी कर रही थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि शौविक ने ड्रग्स खरीदने के लिए रिया चक्रवर्ती के क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2QVikuW

No comments:

Post a Comment