कंगना रनौत आज 9 सितम्बर को अपनी जबरदस्त सिक्यॉरिटी के साथ मुंबई पहुंच रही हैं। कंगना अपने घर मनाली से निकल चुकी हैं और उम्मीद है कि वह आज दोपहर तक वहां पहुंच जाएंगी। कंगना ने घर से निकलते हुए इसकी सूचना ट्विटर पर दे दी है और बुलंद आवाज में कहा है- ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाती रहूंगी। बताया जा रहा है कि कंगना की फ्लाइट दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से है और वह 2 बजे दोपहर को मुंबई पहुंच जाएंगी। सुबह-सुबह ट्विटर पर कंगना ने की घोषणा कंगना ने घर से निकलते हुए सुबह-सुबह ट्विटर पर घोषणा की। कंगना ने लिखा, 'रानी लक्ष्मीबाई के साहस,शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाती रहूंगी।, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी। कंगना बोलीं- मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया मुंबई के सफर पर निकलीं कंगना लगातार ट्वीट कर रही हैं। कंगना ने लिखा है, 'मैं बारह साल की उम्र में हिमांचल छोड़ चंडीगढ़ हॉस्टल गई, फिर दिल्ली में रही और सोलह साल की थी जब मुंबई आई। कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती हैं, हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए, सब दोस्त वापस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया।' 'मैंने भी महाराष्ट्र को अपनी भक्ति और प्रेम से एक बेटी की भेंट दी है' कंगना ने लिखा, 'ये मुंबई में मेरा घर है, मैं मानती हूं महाराष्ट्र ने मुझे सब कुछ दिया है, मगर मैंने भी महाराष्ट्र को अपनी भक्ति और प्रेम से एक ऐसी बेटी की भेंट दी है जो महाराष्ट्र शिवाजी महाराज की जन्मभूमि में स्त्री सम्मान और अस्मिता के लिए अपना खून भी दे सकती है, जय महाराष्ट्र।' अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के लिए कंगना ने लिखा एक अन्य ट्वीट में उन्होंने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी को टैग करते हुए लिखा, 'मैं जानती हूं रिजवान सिद्दीकी जी और मेरी आयडियॉलजीज़ नहीं मिलती, मेरा स्नेह और विश्वास पाने के लिए उनका मेरे जैसा होना ज़रूरी नहीं। मुझे सिर्फ़ अपने काम के प्रति उनकी निष्ठा चाहिए, जो उनमें कूट-कूट के भरी है। हमारा धर्म और संस्कृति दूसरों के विचारों का सम्मान करना सिखाती है।' कंगना के ऑफिस के बाहर BMC का नोटिस बता दें कि पिछले दिनों शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच तू-तू-मैं-मैं के बाद BMC के कुछ अधिकारी ऐक्ट्रेस के मुंबई ऑफिस पर आ धमके और बाद में इसे सील कर दिया। म्युनिसिपल कार्पोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई ने कंगना के ऑफिस के बाहर निर्माण में नियमों का उल्लंघन बताकर 'स्टॉप वर्क' नोटिस लगा दिया है। कंगना ने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए बीएमसी के नोटिस का जवाब भी दिया और इसके अधिकारियों पर अपने घर में अवैध रूप से घुसने तथा झूठे दावे करने का आरोप लगाया। मिली थी मुंबई न आने की धमकी बता दें कि कंगना को शिवसेना ने उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी थी। धमकियों और चेतावनी के बीच कंगना को केंद्र सरकार ने Y कैटिगिरी की सुरक्षा दी है और सीआरपीएफ की टीम ने कंगना को सुरक्षा घेरे में ले लिया। कोविड-19 टेस्ट भी हुआ यहां यह भी बताना जरूरी है कि मुंबई रवाना होने से पहले कंगना का Covid-19 टेस्ट हो चुका है। उनके घर पर पिछले दिनों डॉक्टरों की टीम पहुंची थी। कंगना का Covid टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है। कंगना के POK वाले बयान पर मचा था बवाल बीते दिनों कंगना ने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें मुंबई से डर लगात है कि क्योंकि वहां हालात POK जैसे हो गए हैं। कंगना के इस बयान से महाराष्ट्र शासन और प्रशासन दोनों में नाराजगी है। इस बीएमसी ने यह भी कहा है कि यदि कंगना 7 दिनों से ज्यादा समय के लिए मुंबई आ रही हैं तो उन्हें क्वॉरंटीन कर दिया जाएगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35mb5om
No comments:
Post a Comment