Breaking

Tuesday, September 1, 2020

Live: रिया से प‍िता से CBI की पूछताछ शुरू, सुशांत की कंपिनयों को लेकर पूछे जाएंगे सवाल

के केस में के साथ ही ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। एक तरफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो , उनके भाई शौविक, सैमुअल मिरांडा और ड्रग डीलर्स के बीच के रिश्तों को खंगाल रहा है। दूसरी तरफ सीबीआई ने भी मंगलवार को रिया के पैरंट्स से पूछताछ की जबकि ईडी ने रिया के फ्रेंड और होटल मालिक गौरव आर्या से ड्रग चैट पर पूछताछ की। जानें, सुशांत केस के अब तक के सभी अपडेट्स: पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे रिया चक्रवर्ती के पिता पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे सुशांत के पार्टनर वरुण माथुर ड्रग पेडलर से पूछताछ करेगी NCB एनसीबी की जांच में सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक 2 ड्रग पेडलर्स के संपर्क में थे। इन दोनों ड्रग पेडलर्स पर नजर रखी जा रही है और एनसीबी इनसे पूछताछ करेगी। रिया चक्रवर्ती के पिता से आज फिर होगी पूछताछ सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती से पूछताछ की थी। बुधवार को भी सीबीआई की टीम रिया के पिता से लंबी पूछताछ कर सकती है। सुशांत के बिजनस पार्टनर को ईडी का समन सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए उनके बिजनस पार्टनर वरुण माथुर को पूछताछ के लिए समन भेजा है। इस पूछताछ में वरुण से सुशांत के फाइनैंस और रिया व उनकी परिवार की भूमिका पर भी सवाल पूछे जा सकते हैं। NCB ने गिरफ्तार किए ड्रग पेडलर एनसीबी ने अब्दुल बासित परिहार को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया है। उसका कनेक्शन सुशांत के साथ काम करने वाले सैमुअल मिरांडा से मिला है। वहीं इस केस से जुड़े जैद विलात्रा को भी गिरफ्तार किया है। टीम ने मुंबई के बांद्रा इलाके से अब्दुल बासित परिहार नाम के शख्स को अरेस्ट किया है। अब्दुल बासित का कनेक्शन सैमुअल मिरांडा से बताया जा रहा है। मिरांडा पर आरोप है कि वह रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के कहने पर ड्रग्स मुहैया कराते थे। इससे पहले रिपोर्ट थी कि एनसीबी ने जिस ड्रग पेडलर को पकड़ा है, उसने शौविक का नाम भी लिया था। शौविक चक्रवर्ती ने पिता के लिए मांगा ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम मुंबई में है और रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ड्रग पेडलर भी पकड़ा गया है। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और ड्रग सप्लायर के बीच के चैट्स अब टाइम्स नाऊ के हाथ लगे हैं। इसमें सामने आ रहा है कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती भी ड्रग्स लेते थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Dp0kWW

No comments:

Post a Comment