Breaking

Monday, September 7, 2020

Happy Birthday Mammootty: फिल्‍मों का है अनूठा रेकॉर्ड, ज्‍यादातर कारों का नंबर एक

मलयालम फिल्‍मों के सुपरस्‍टार ममूटी आज यानी 7 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने फिल्‍मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्‍मों में काम करनेवाले ममूटी के बारे में हम आपको कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्‍ट्स बता रहे हैं...

Interesting Facts About Mammootty: ममूटी बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन के बड़े फैन हैं। इंट्रेस्टिंग चीज यह है कि ममूटी इंस्‍टाग्राम पर सिर्फ 3 लोगों को फॉलो करते हैं।


Happy Birthday Mammootty: फिल्‍मों का है अनूठा रेकॉर्ड, ज्‍यादातर कारों का नंबर एक

मलयालम फिल्‍मों के सुपरस्‍टार ममूटी आज यानी 7 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने फिल्‍मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्‍मों में काम करनेवाले ममूटी के बारे में हम आपको कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्‍ट्स बता रहे हैं...



​400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में ऐक्‍टिंग
​400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में ऐक्‍टिंग

मलयालम फिल्मों के दिग्गज ऐक्‍टर ममूटी का जन्‍म साल 1951 में हुआ था। उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में ऐक्‍टिंग की है। उन्‍होंने मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगू, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।



​कमल हासन के साथ नहीं किया काम
​कमल हासन के साथ नहीं किया काम

बहुत से लोगों को यह बात नहीं मालूम होगी कि साउथ के दो बड़े स्टार्स यानी ममूटी और कमल हासन ने कभी भी एकसाथ किसी फिल्‍म में काम नहीं किया।



​तीन बार मिला नैशनल अवॉर्ड
​तीन बार मिला नैशनल अवॉर्ड

ममूटी को तीन बार नैशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है। खास बात यह है कि ममूटी के पास एक साल में 35 फिल्में करने का रेकॉर्ड है।



​कारों के हैं शौकीन
​कारों के हैं शौकीन

ममूटी शुरू से ही कारों के शौकीन रहे हैं। उनके पास कारों का बेहतरीन कलेक्शन है। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि उनकी ज्यादातर कारों का नंबर 369 है। इनमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है और वह ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं।



​फोटोग्राफी से है प्‍यार
​फोटोग्राफी से है प्‍यार

ममूटी को फोटाग्राफी से बेहद प्‍यार है। इसका अंदाज उनके सोशल मीडिया पोस्‍ट्स से लगाया जा सकता है। उनके पास हाई ऐंड डीएसएलआर कैमरा है।



​ममूटी हैं फिटनेस फ्रीक
​ममूटी हैं फिटनेस फ्रीक

ममूटी का आज भी अपने काम को लेकर डेडिकेशन देखने लायक है। वह फिटनेस को लेकर अपना काफी ध्‍यान रखते हैं और वह किसी भी यंग ऐक्‍टर को टक्‍कर दे सकते हैं।



​जब विवादों में फंसे ममूटी
​जब विवादों में फंसे ममूटी

ममूटी का विवादों से भी नाता रहता है। वह साल 2015 में एक फेयरनेस साबुन का विज्ञापन करने की वजह से विवादों में आ गए थे।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZfngzA

No comments:

Post a Comment