'गेम ऑफ थ्रोन्स' ऐक्ट्रेस का 82 की उम्र में निधन हो गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डायने के एजेंट ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को शांतिपूर्वक दुनिया छोड़ दी। वह अपने परिवार के साथ घर पर थीं। इस मुश्किल वक्त पर उनका परिवार प्रिवसी चाहता है। डायना की दूसरी भाषा थी हिंदी डायना रिग का जन्म यूके में हुआ था। उनके पिता बीकानेर के महाराजा के साथ बतौर रेलवे इंजीनियर काम करते थे। वह 8 साल की उम्र तक भारत में रहीं फिर इंग्लैंड लौट गई थीं। हिंदी उनकी सेकंड लैंग्वेज थी। गेम ऑफ थ्रोन्स में पसंद किया गया था रोल डायना ने On Her Majesty's Secret Service में जेम्स बॉन्ड की वाइफ का रोल किया था। वहीं डायना रिग को टीवी सीरीज Games Of Thrones में Olenna Tyrell के रोल से काफी फेम मिला था। उनके रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hgve1D
No comments:
Post a Comment