Breaking

Wednesday, September 2, 2020

अमिताभ ने आधी रात को किया ऐसा पोस्ट, रणवीर सिंह बोले- ओह बच्चन साहब क्या कर रहे हो?

कुछ दिन पहले ही कोरोना से रिकवर हुए हैं। रीसेंटली उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उनके मिड नाइट स्नैक की है। उनके इस पोस्ट पर सिलेब्स ने मजेदार रिऐक्शंस दिए हैं। रणवीर ने किया मजेदार कॉमेंट अमिताभ बच्चन ने तस्वीर के साथ लिखा है, रात को 12 बजे जो इस खाने का मजा है, वो कहीं और नहीं। जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया, उनके कॉमेंट सेक्शन में मजेदार कॉमेंट्स आने लगे। कृति सैनन ने लिखा, मेरा फेवरिट, वहीं रणवीर सिंह ने लिखा, ओह बच्चन साहब!!! उफ्फ ये क्या कर रहे हो आप? मौनी रॉय ने भी लार टपकाता इमोजी बनाया है। 'ब्रह्मास्त्र' में आएंगे नजर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। वह काम पर वापसी कर चुके हैं। उन्होंने अपने पॉप्युलर क्विज शो की शूटिंग शुरू कर दी है। वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jFuIM3

No comments:

Post a Comment