अपनी बेहतरीन अदाकारी और बेबाकी के लिए मशहूर ऐक्टर पॉलिटिक्स में भी ऐक्टिव रहते हैं। पॉलिटिकल मुद्दों पर भी प्रकाश राज तीखे कॉमेंट करते हैं। हाल में चल रहे और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद पर भी प्रकाश राज कॉमेंट करते रहे हैं। अब उन्होंने कंगना को टारगेट करते हुए एक मीम शेयर किया है जिसमें कंगना को रानी लक्ष्मीबाई बताए जाने का उन्होंने मजाक उड़ाया है। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है जिसमें लिखा है कि कंगना अगर एक फिल्म करके खुद को रानी लक्ष्मीबाई समझने लगती हैं तो इस हिसाब से तो दीपिका भी पद्मावती, रितिक रोशन अकबर, शाहरुख खान अशोक, अजय देवगन भगत सिंह, आमिर खान मंगल पांडेय और विवेक ओबेरॉय मोदी जी हो गए। प्रकाश राज के इस पोस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। हालांकि ज्यादातर लोग फिल्मों में अलग-अलग कलाकारों के किरदार याद करके मजे ले रहे हैं। वैसे बता दें कि इससे पहले भी प्रकाश राज ने कंगना रनौत को वाई-कैटिगरी की सुरक्षा दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एयरपोर्ट पर सिक्यॉरिटी में चल रही कंगना रनौत की तस्वीर के साथ पैदल जा रहे प्रवासी श्रमिकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि यही न्यू इंडिया है। बीजेपी के खिलाफ तीखे बयान देने वाले प्रकाश राज लोकसभा चुनावों में बेंगलुरु मध्य की सीट से खड़े भी हुए थे। हालांकि चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज इस समय आने वाली फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mdxXwr
No comments:
Post a Comment