Breaking

Saturday, September 12, 2020

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा के साथ सुशांत की ये तस्वीरें हो रहीं वायरल

और आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की पुरानी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में सुशांत उनके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में वे कैमरा को पोज दे रहे हैं। आकांक्षा के अच्छे दोस्त थे सुशांत, साथ में करते थे पार्टी रिपोर्ट्स हैं कि ये वायरल तस्वीरें रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की हैं। इस पार्टी में बॉलिवुड के कुछ बड़े लोग शामिल हुए थे। ये तस्वीरें आकांक्षा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। आकांक्षा और सुशांत काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों अक्सर पार्टीज में साथ में देखे जाते थे। सुशांत 14 जून को इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मौत के बाद आकांक्षा ने अपने इंस्टा हैंडल पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में सुशांत उनके गाल पर किस कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया था, 'हमेशा'। रिया चक्रवर्ती ने किए हैं कई बड़े नामों के खुलासे सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई के हाथ में है। इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग ऐंगल और इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट मनी लॉन्ड्रिंग ऐंगल से केस की जांच में शामिल हो चुके हैं। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने करीब 25 बड़े बॉलिवुड सिलेब्स का नाम लिया है, जिनमें सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम शामिल है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bQdady

No comments:

Post a Comment