इधर शुक्रवार की सुबह-सुबह सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और शौविक के घर पर छापा मारा। ड्रग्स मामले की जांच को लेकर आज शुक्रवार सुबह-सुबह सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) बेंगलुरु ने कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के घर पर भी छापा मारा। 3 घंटे तक चली इस छापेमारी के बाद उनका मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर ऐक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया गया है। ऐक्ट्रेस को सीसीबी टीम ने हिरासत में लिया सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने बेंगलुरु में रागिनी द्विवेदी के घर पर छापेमारी के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया है। 3 घंटे तक छापेमारी के बाद मोबाइल और लैपटॉप जब्त टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने 3 घंटे तक जारी सर्च ऑपरेशन के बाद रागिनी द्विवेदी के घर पर ही उनसे पूछताछ भी की। इसके अलावा उनका मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया है। ऐक्ट्रेस के घर के बाहर की तस्वीरें ऐक्ट्रेस रागिनी के घर छापेमारी के लिए पहुंची टीम की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें ऑफिसर्स अपनी ड्यूटी पर तैनात नजर आ रहे हैं। सीसीबी को कोर्ट से मिला था सर्च वॉरंट पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीबी को कोर्ट से सर्च वॉरंट मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीसीबी ने इससे पहले बुधवार को ही नोटिस जारी किया था और उन्हें गुरुवार को उनके समक्ष पेश होने को कहा था। ऐक्ट्रेस ने मांगा था सोमवार तक का समय हालांकि, ऐक्ट्रेस ने अपने वकील की टीम के जरिए उनसे सोमवार तक का समय मांगा था। हालांकि, पुलिस ने ऐक्ट्रेस की इस मांग का खारिज कर दिया और उन्हें शुक्रवार को पेश होना के निर्देश दिए।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Dryt8o
No comments:
Post a Comment