बॉलिवुड ऐक्टर के बाद का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव होने की खबर आ गई है। हालांकि अभी तक मलाइका के कोरोना पॉजिटिव होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मलाइका की ओर से किसी तरह का कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। हाल ही में मलाइका के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट से 7 से 8 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबरें आई थी। कुछ ही देर पहले अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की जानकारी दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अर्जुन ने लिखा है कि वह डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन हैं। अर्जुन को कोई लक्षण नहीं हैं। अमिताभ और अभिषेक भी हुए थे कोरोना पॉजिटिव बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं लेकिन उन्हें होम क्वॉरंटीन किया गया था क्योंकि उनमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। सिलेब्स ने जल्दी ठीक होने की कामना अर्जुन के ये खबर देते ही सिलेब्स उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे। उनके स्टेटमेंट पर जान्हवी कपूर, सिद्धांत कपूर, हर्षवर्धन कपूर, मुकेश छाबड़ा, आयशा श्रॉफ और कृति सैनन वगैरह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। यह भी पढ़ेंः बोनी कपूर के स्टाफ को हुआ था संक्रमण बता दें कि कुछ दिन पहले बोनी कपूर का स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि बोनी, जान्हवी और खुशी के टेस्ट नेगेटिव आए थे। हाल में जेनेलिया डिसूजा देशमुख भी कोरोनो से जूझ चुकी हैं। इसके अलावा आमिर खान के स्टाफ को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस तरह बॉलिवुड में अभी तक कोरोना के कई मामले सामने आ चुके हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Zdeimq
No comments:
Post a Comment