सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस लगातार अपने पसंदीदा ऐक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। फैंस ने मैडम तुसाद लंदन में सुशांत की वैक्स स्टैच्यू लगाने के लिए एक ऑनलाइन पिटिशन शुरू की है। फैंस ऑनलाइन पिटिशन साइन करने के लिए दुनिया भर के लोगों से आग्रह कर रहे हैं। 2 लाख लोगों से पिटिशन साइन करवाने का लक्ष्य सुशांत सिंह राजपूत के लिए शुरू की गई ऑनलाइन पिटिशन पर 2 लाख लोगों के साइन करवाने का उद्देश्य है। खबर लिखे जाने तक 1,76,000 से ज्यादा लोग ऑनलाइन पिटिशन पर साइन कर चुके हैं। पिटिशन में सुशांत के काम को हमेशा जिंदा रखने की बात इस पिटिशन को फाइल करते हुए सुशांत की फिल्मों के साथ-साथ उनके अच्छे कामों की लिस्ट बताई गई है। इस पिटिशन में यह भी बताया गया है कि सुशांत की मौत 14 जून 2020 को उनके बांद्रा वाले घर पर हुई। आखिर में में सुशांत के मोम के पुतले के लिए लोगों से पिटिशन साइन करने की बात कही गई है, ताकि उनके काम और यादों को हमेशा जिंदा रखा जा सके। सुशांत की बहन की नेक पहल वही, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इस समय कई अच्छे काम कर रहे हैं। ऐक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के नाम पर गरीबों को खाना खिलाने की अपील की। फैंस ने ये काम करना शुरू भी कर दिया। सुशांत की बहन श्वेता लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रही हैं। उन्होंने #FeedFood4SSR मुहिम शुरू की।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZzledQ
No comments:
Post a Comment