परिस्थितियां कितनी ही विषम क्यों ना हों लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए। आपने भी सुना होगा कि भगवान उन्हीं लोगों की मदद करते हैं जो खुद की मदद करते हैं। कम से कम इस वायरल हो रहे वीडियो को देखकर तो आप भी इस बात पर भरोसा करने लग जाएंगे। आईएएस अधिकारी अवनीश सरण ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक गाड़ी पानी के तेज बहाव के साथ बह गई। कार में बैठे शख्स को भी खुद के बचने की कोई उम्मीद नहीं रही होगी। तभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि लोग उसे जादू बोलने लगे। पानी के तेज बहाव के साथ गाड़ी इधर-उधर बह रही थी। अचानक पानी की लहरों ने दिशा बदली और गाड़ी किनारे तक चली गई। उसी वक्त गाड़ी के ड्राइवर ने हिम्मत दिखाई और गाड़ी को किनारे पर चढ़ाकर बचा ले गया। पहले आप वीडियो देखिए... अवनीश सरण के शेयर किए गए वीडियो को हजारों बार देखा गया है। IAS अवनीश ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जादू होते हैं, बस उम्मीद कभी मत छोड़िए।' इस वीडियो को देखने के बाद रिप्लाई में भी लोगों ने अवनीश की बात का समर्थन किया। ट्वीट होने के बाद यह वीडियो 350 बार रीट्वीट और 2 हजार से अधिक बार पसंद किया गया है। हालांकि वीडियो किस देश का है और कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि लोग ड्राइवर के साहस और उसकी किस्मत को सलाम कर रहे हैं। आपकी इस पर क्या राय है? इन लोगों का मजेदार दिमाग, वाह भाई वाह!
from Hindi Jokes | Jokes in Hindi | हिंदी जोक्स, चुटकुले https://ift.tt/31QhqX5
No comments:
Post a Comment