सुशांत सिंह राजपूत के लिए सोशल मीडिया पर लगातार डटी नजर आ रहीं उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने जो लेटेस्ट पोस्ट किया है, उसमें बताया है कि उनका भाई किन छोटी-छोटी बातों पर खुश हो जाया करता था। श्वेता ने सुशांत के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। श्वेता अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए दुनिया भर के फैन्स को एकसाथ लेकर चल रही हैं और वह ग्लोबल स्तर पर मुहीम चला रही हैं। श्वेता ने अपने पोस्ट में सुशांत के साथ बचपन की संभवत: वह तस्वीर शेयर की है, जो रक्षा-बंधन सेलिब्रेशन की है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'हमने एक-दूसरे से वादा किया था कि हम हमेशा एक-दूसरे की रक्षा करेंगे, लेकिन मैं फेल हो गई भाई। मैं फेल हो गई, लेकिन आज मैं और पूरा देश एक और वादा तुमसे करता है कि हम सच्चाई का पता लगाकर रहेंगे, हम आपको न्याय दिलाकर रहेंगे।' श्वेता ने इसे पोस्ट करते हुए आगे लिखा है, 'मैं अपने भाई को जानती थी, वह एक जिंदादिल और हमेशा खुश रहने वाला इंसान था। वह एक बच्चे की तरह था, उसे सिर्फ प्यार चाहिए था। कोई एक बार प्यार से हाथ फेर दे उसके सिर पर, प्यार से बात कर ले, बस इतने में ही वो खुश हो जाता था। वो ऐसा इंसान नहीं था जो अपनी खुद की जिंदगी को खत्म कर ले। मेरा दिल इस बात को मानने के लिए कभी तैयार नहीं। हमें पता लगाना है कि सुशांत की मौत कैसे हुई, ये सत्य का आग्रह है।'#SatyagrahForSSR सुशांत केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को लगभग 7 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने सोमवार को एक बार फिर रिया चक्रवर्ती को जवाब तलब के लिए अपने दफ्तर बुलाया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3i4JsE0
No comments:
Post a Comment