Breaking

Friday, September 11, 2020

जल्द वापसी करेंगे धर्मेंद्र, बोले- उम्र मेरे लिए बस एक नंबर है

के 'ही मैन' कहे जाने वाले भले ही अभी फिल्मी पर्दे से गायब हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में बिल्कुल भी कमी नहीं आई है। धर्मेंद्र भले ही बॉलिवुड से दूर हों लेकिन वह इन दिनों अपने फार्म हाउस में जिंदादिली से जिंदगी जी रहे हैं। अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहने वाले धर्मेंद्र अक्सर अपने वीडियोज शेयर करते हैं जिन्हें उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने फैन्स से कहा है कि वह किसी दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। 'मैं शेरदिल भी हूं और नेकदिल भी' अपने फार्म हाउस पर इंजॉय कर रहे धर्मेंद्र ने कहा है कि वह जल्द ही काम पर लौटेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, उम्र केवल एक नंबर है। मैं शेरदिल भी हूं और नेकदिल भी। अभी मैं अपने ब्रेक को इंजॉय कर रहा हूं। इस दौर को खत्म होने दीजिए मैं जल्द ही एक दिलचस्प चीज पर काम कर रहा होऊंगा। वो क्या है ना, मैं चुपचाप नहीं बैठ सकता।' पूरी जिंदादिली से फार्म हाउस पर जी रहे हैं धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस में प्राकृतिक सुंदरता और नैचलर जीवन जी रहे धर्मेंद्र ने कहा, 'यहां (फार्म हाउस) पर होने का यह सबसे सही समय है। मैं यहां पर काफी फ्रेश और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं यहां गेंहू के साथ सब्जियां भी उगाता हूं। आसपास खुद ड्राइव करके जाता हूं। अपने फार्म पर लोगों का ध्यान रखता हूं। मैं इस समय का इस्तेमाल शायरी करने में भी लगा रहा हूं। मैं बस खुद से बातें करता हूं और अपने विचारों को लिखता रहता हूं।' शानदार है धर्मेंद्र का फार्म हाउसवैसे बता दें कि धर्मेंद्र पिछले काफी समय से अपने फार्म हाउस पर ही रहते हैं। उनके बहुत सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जिनको फैन्स काफी पसंद करते हैं। हाल में धर्मेंद्र के शानदार फार्म हाउस की तस्वीरें भी सामने आई थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hqcdtz

No comments:

Post a Comment