Breaking

Wednesday, September 9, 2020

अलग सेल...बगल में इंद्राणी मुखर्जी का बैरक, भायखला जेल में यूं बीती रिया चक्रवर्ती की पहली रात

मुंबई ड्रग्स के मामले गिरफ्तार गईं ऐक्ट्रेस ने मुंबई की में पहली रात गुजारी। रिया को जेल के ग्राउंड फ्लोर पर एक सेल में रखा गया है। 8 सितंबर को नार्कोटिक्स (एनसीबी) कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार रिया का सेल सामान्य बैरक के पास है और बताया जा रहा है कि शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी का सेल भी पास में ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिया जिस सेल में बंद हैं, वह जेल सर्कल-1 में है। इस सेल के तीनों ओर दीवारें हैं और आगे की और ग्रिल लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड को बुधवार सुबह जेल पहुंचने पर सामान्य बैरक में रखा गया था, बाद में सुरक्षा कारणों से उन्हें अलग सेल में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को जेल में रिया को 6 बजे डिनर दिया गया। उनके खाने में 2 रोटियां, सब्जी और चावल था। नियमानुसार गुरुवार यानी आज उन्हें सुबह 10 बजे नाश्ता दिया जाएगा। ड्रग्स मामले में रिया को मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। देर होने की वजह से उन्होंने पहली रात एनसीबी के लॉकअप में रखा गया था। आपको बता दें कि ड्रग्स से जुड़ें मामले में रिया के भाई शौविक और सैम्युएल मिरांड को एनसीबी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रिया और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका पर गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mhuexY

No comments:

Post a Comment