Breaking

Thursday, September 10, 2020

कंगना की मां आशा रनौत बोली- ये श‍िवसेना कायर है, इन्‍हें मां-बाप की प्रॉपर्टी पर घमंड है

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही रस्साकशी लगातार कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत के लिए आवाज उठाते हुए कंगना ने को पीओके जैसा बता दिया था। इसके बाद के नेता कंगना से माफी मांगने को कह रहे हैं। इसी बीच बीएमसी ने कंगना के ऑफिस में कथित अवैध निर्माण का हवाला देकर उसमें जमकर तोड़-फोड़ की जिसके बाद कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सीधा चैलेंच किया है। 'मुझे मेरी बेटी पर गर्व है' अब हालिया घटनाक्रम पर कंगना की मां की प्रतिक्रिया आई है। टीवी चैनल आजतक से बात करते हुए आशा रनौत ने कहा, 'मेरी बेटी को सच बोलने की सजा मिल रही है। वह पिछले 16 सालों से महाराष्ट्र में है और उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। मुझे मेरी बेटी पर गर्व है कि वह हमेशा सच के साथ खड़ी रहती है। अगर वह कुछ भी गलत देखती है तो मुझसे पूछती है और मैं उसे सही गलत की सलाह देती हूं।' 'हम कांग्रेस समर्थक थे लेकिन बीजेपी ने मदद की' हाल के दिनों में कंगना को मिल रहे राजनीतिक सपोर्ट पर आशा रनौत ने कहा, 'मैं बीजेपी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो उन्होंने मेरी बेटी का सपोर्ट किया। मैं गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्वाद देती हूं जो उन्होंने मेरी बेटी को ऐसे समय में सुरक्षा प्रदान की। हम लोग शुरू से ही कांग्रेस पार्टी के समर्थक रहे हैं लेकिन ऐसे बुरे वक्त में बीजेपी ने हमारी मदद की है जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।' 'यह बाल ठाकरे की शिवसेना नहीं रही' कंगना रनौत की मां ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा, 'अगर कंगना गलत होती तो देश की जनता उसका साथ नहीं देती। यह कैसी सरकार है, यह बाल ठाकरे की शिवसेना नहीं है जिसके बारे में हम बचपन से सुनते आ रहे थे। ये शिवसेना डरपोक और कायर है। मेरी बेटी ने 15 साल मेहनत करके एक-एक पैसा जोड़कर ऑफिस बनाया। हम मध्यम वर्गीय परिवार के हैं। इनके पास (शिवसेना के) तो अपने मां-बाप की प्रॉपर्टी है, जिसके ऊपर वो इतना घमंड कर रहे हैं और अत्याचार कर रहे हैं।' विपक्षी पार्टियों पर उठाए सवाल आशा रनौत ने विपक्षी पार्टियों की भी तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी ने सच्चाई का साथ दिया है और इसके लिए पूरा भारतवर्ष उसके साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा। मैं अमित शाह और हिमाचल सरकार का धन्यवाद करती हूं जो उन्होंने मेरी बेटी को सुरक्षा दी वरना इन लोगों का क्या पता ये क्या करते। आखिर बीजेपी मेरी बेटी को सुरक्षा क्यों नहीं देती, क्यों विपक्षी पार्टियां बोलती हैं। उनको क्या तकलीफ है, क्या उनके घर में बेटियां नहीं हैं? उन लोगों ने मेरी बेटी के बारे में इतनी बकवास बातें बोलीं। अगर कोई सच्चाई का साथ दे तो उसका साथ देना चाहिए।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3iqsccA

No comments:

Post a Comment