Breaking

Saturday, September 5, 2020

अंकिता ने सुशांत के लिए फिर मांगा इंसाफ, कहा- सच की जीत होगी, हर हर महादेव!

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्‍स ऐंगल ने ऐक्‍टर की मौत के पीछे कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। क्‍या सुशांत को बिना उनकी जानकारी के ड्रग्‍स दिया जा रहा था? या फिर ये कि सुशांत खुद ड्रग्‍स लेते थे? एनसीबी जांच जारी है और जांच एजेंसी ने शौविक चक्रवर्ती के साथ ही सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच सुशांत की एक्‍स गर्लफ्रेंड ने शनिवार को एक पोस्‍ट किया है और फिर से सुशांत के लिए इंसाफ की मांग की है। अंकिता ने लिया महादेव का नाम अंकिता ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें 'ऊं' लिखा है। अंकिता ने साथ ही कैप्‍शन में लिखा है कि सच की जीत होगी। हर हर महादेव! डिप्रेशन के दावों को अंकिता ने किया खारिज अंकिता लोखंडे सुशांत की मौत के बाद से ही उनके लिए इंसाफ की मांग कर रही है। अंकिता ने उन तमाम दावों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया कि सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। अंकिता करीब छह साल तक सुशांत के साथ रिलेशन में रहीं। अंकिता का कहना है कि उस दौरान उन्‍हें ऐसा कभी नहीं लगा कि सुशांत डिप्रेशन में हैं। शनिवार को सुशांत के घर पहुंची थी सीबीआई सुशांत केस की बात करें तो शनिवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर सुशांत के घर पहुंची थी। इस बार सीबीआई के साथ सुशांत की बहन मीतू सिंह और एम्‍स की फॉरेंसिक टीम भी थी। सुशांत के घर पर कुक नीरज, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और स्‍टाफ केशव की मौजूदगी में क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट किया गया। मीतू भी 14 जून को फ्लैट पर पहुंची थीं, ऐसे में सीबीआई ने उनसे सिद्धार्थ, केशव और नीरज के सामने पूछा कि उन्‍हें मौका-ए-वारदात पर क्‍या कुछ दिखा था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35eNANQ

No comments:

Post a Comment