फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिनेमटॉग्रफर और डायरेक्टर ने हाल में ट्विटर पर लिखा कि उन्हें के लीड रोल वाली एक फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। अपने कई ट्वीट्स में श्रीराम ने लिखा, 'मुझे एक फिल्म छोड़नी पड़ी क्योंकि उसमें कंगना रनौत लीड रोल में थीं। मुझे भीतर से अच्छा नहीं लग रहा था और मैंने मेकर्स को अपना पक्ष रखा और उन्होंने उसे समझा भी।' कंगना ने भी लिखा जवाबश्रीराम के इस ट्वीट का जवाब कंगना ने भी दिया। उन्होंने लिखा, 'मैंने आप जैसे लीजेंड के साथ काम करने का मौका मिस कर दिया सर। यह पूरी तरह से मेरा नुकसान है। मुझे ठीक से नहीं पता कि आपको किस चीज से अच्छा नहीं लग रहा था लेकिन मुझे खुशी है कि आपने अपने मन की सुनी। आपको शुभकामनाएं।' इसके बाद श्रीराम ने भी कंगना के ट्वीट के जवाब में लिखा, 'बेहद सराहनीय' बयानों के कारण सुर्खियों में हैं कंगना बता दें कि कंगना लगातार सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और बयानों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने में नेपोटिजम के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल पर बेबाक बयान दिए थे। इसके बाद काफी लोगों ने कंगना की आलोचना भी की थी। कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से भी कर दी थी जिसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें हरामखोर लड़की तक कह दिया था। मुंबई के लिए निकल चुकी हैं कंगना वैसे कंगना के कहने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनसे वाई कैटिगरी की सुरक्षा प्रदान की है। मुंबई में शिवसेना कंगना का विरोध कर रही है और इस बीच वह अपने गृह प्रदेश हिमाचल से मुंबई के लिए निकल चुकी हैं। शाम तक कंगना के मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/338Ubqx
No comments:
Post a Comment