केस के बारे में यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर फेक न्यूज फैलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि यह अपने वीडियो के जरिए महाराष्ट्र सरकार और के बारे में गलत सूचनाएं फैला रहा था। गलत सूचनाओं वाले अपमानजनक वीडियोज पाए जाने के बाद मुंबई पुलिस की साइबर विंग ने उमर सर्वंग्या नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने इस व्यक्ति के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 505 (2), 500, 501 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक पर समाज के दो वर्गों में झगड़ा फैलाने, मानहानि, मानहानि करने वाला कॉन्टेंट प्रसारित करने और शांति भंग करने के इरादे से बेइज्जती करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि युवक द्वारा अपलोड किए गए वीडियो महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की छवि को खराब कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया था। हालांकि इसके बाद युवक को कोर्ट ने जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर इस केस की जांच में ढिलाई बरतने के आरोप लगते रहे हैं। अब इस मामले की जांच ईडी, सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कर रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3m5oI1p
No comments:
Post a Comment