Breaking

Tuesday, September 1, 2020

संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह नहीं यह ऐक्टर करेंगे लीड रोल?

की फिल्म '' लीड रोल को लेकर चर्चा में है। फिल्म में और रणबीर कपूर दोनों के नाम के कयास लगाए जा रहे हैं। लेटेस्ट डिवेलपमेंट के मुताबिक, भंसाली रणवीर सिंह के साथ आगे काम करने का सोच रहे हैं। हालांकि 'बैजू बावरा' के रीमेक में रणवीर का नाम नहीं आ रहा। बीते साल से प्लान कर रहे हैं भंसाली संजय लीला भंसाली इस फिल्म की प्लानिंग बीते साल से कर रहे हैं। इस प्रॉजेक्ट के लेटेस्ट डिवेलपमेंट पर बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि 'बैजू बावरा' में रणबीर कपूर रोल मिलने वाला है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, लीड रोल के लिए रणबीर कपूर को लिया गया है और डायरेक्टर से वर्बल अग्रीमेंट भी हो गया है। भंसाली के ऑफिस के बाहर दिखे थे आलिया-रणबीर फिल्म से जुड़े सोर्स के मुताबिक, फिल्म में दो मेल लीड्स होंगे, एक बैजू और दूसरा तानसेन। रणबीर कपूर बैजू के रोल में होंगे । रीसेंटली वह भंसाली के ऑफिस वर्बल अग्रीमेंट के लिए उनसे मिलने भी गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली पहले 'गंगूबाई' का काम खत्म करेंगे इसके बाद 'बैजू बावरा' का प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा। कुछ दिनों पहले आलिया और रणबीर को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bkINMc

No comments:

Post a Comment