करण जौहर के चैट शो पर कंगना रनौत ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में का बढ़ावा देने वाला बताया था। इसके बाद से ही बॉलिवुड में नेपोटिजम की बहस शुरू हो गई। हाल में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस बहस ने और जोर पकड़ लिया और लोग सोशल मीडिया पर नेपोटिजम के लिए सिलेब्रिटीज को ट्रोल करने लगे। अब हाल में ने भी नेपोटिजम के ऊपर बात की है। जर्नलिस्ट और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि उन्हें लगता है कि हर आदमी को वह सब मिलता है जिसके वह लायक होता है और उसकी किस्मत में लिखा होता है। अपने बेटे के बारे में उन्होंने कहा, 'ये नहीं है कि तैमूर इस देश का सबसे बड़ा स्टार बनने वाला है। वह शायद देश का ऐसा बच्चा है जिसकी सबसे ज्यादा तस्वीरें ली गई हैं, चाहे इसका जो भी कारण हो, मुझे नहीं पता। मैं भी अपने बच्चे के लिए चाहती हूं कि वह आत्म निर्भर बने। उसे अपनी जिंदगी में जो भी करना है करे। हो सकता है कि वह शेफ बनना चाहे या पायलट या फिर जो भी करने की उसकी इच्छा हो। ' तैमूर के बारे में आगे बात करते हुए करीना ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि तैमूर अपनी जिंदगी में खुश रहे। यह जरूरी नहीं है कि उसके पैरंट्स सफल हैं तो वह भी हो जाएगा। उसका सफर तब शुरू होगा जब इसे शूरू करना चाहेगा। उसे अपना रास्ता खुद ढूंढना होगा। उसके पैरंट्स इसमें किसी भी तरह उसकी मदद नहीं करने वाले।' बता दें कि करीना कपूर इस समय प्रेग्नेंट हैं और अगले साल की शुरुआत में दोबारा मां बन जाएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jOTc5D
No comments:
Post a Comment