Breaking

Saturday, September 5, 2020

वकील का दावा, डॉक्टर्स के मना करने के बावजूद ड्रग्स ले रहे थे सुशांत

के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। उन पर अवैध ड्रग डीलिंग में इन्वॉल्व होने का आरोप है। ईडी ने रिया के कई चैट्स शेयर किए इसके बाद सुशांत केस में ड्रग ऐंगल भी निकलकर आया। सुशांत की बहन प्रियंका के भी कुछ मेसेज सामने आए हैं जिनमें वह सुशांत को कुछ दवाएं बताती दिखीं। उन्हीं पॉइंट्स के आधार पर शौविक के लॉयर सतीश मानेशिंदे ने उनकी बेल के लिए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जोशी के सामने कुछ बातें रखीं। गैर कानूनी तरीके से दवाएं दे रही थीं प्रियंका उन्होंने बताया कि शौविक की बहन रिया चक्रवर्ती सुशांत से 2013 में YRF में मिली थीं। इसके बाद 13 अप्रैल 2019 के बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। वह 8 जून 2020 तक सुशांत के साथ रहीं। मानेशिंदे ने बताया कि ट्रीटमेंट को लेकर हुई बहस के बाद सुशांत ने रिया क घर से सारा सामान लेकर चले जाने को कहा था। उन्होंने बताया कि उनकी बहन प्रियंका की बताई गईं और बिना प्रिसक्रिप्शन की दवाएं लेना चाहते थे। जिस डॉक्टर ने दवाएं दी थी उसने सुशांत से कभी कंसल्ट नहीं किया था। डॉक्टर्स के मना करने के बावजूद ले रहे थे ड्रग्स रिया इस बात पर जोर दे रही थीं कि सुशांत उन 5 डॉक्टर्स का ट्रीटमेंट जारी रखें जिनसे उन्होंने मुंबई में कसंल्ट किया था। उन्होंने ट्रीटमेंट रोक दिया था और दवाएं नहीं ले रहे थे। इसके उलट वह साइकोट्रॉपिक ड्रग्स नियमित रूप से ले रहे थे। डॉक्टर्स ने उन्हें इसके लिए मना भी किया था। रिया-शौविक ने कभी नहीं ली नारकोटिक ड्रग मानेशिंदे ने दावा किया कि शौविक चक्रवर्ती और रिया चक्रवर्ती ने कभी कोई नारकोटिक/साइकोट्रॉपिक ड्रग नहीं ली। दोनों ब्लड और ड्रग टेस्ट देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि रिया के जिंदगी में आने के काफी पहले से ड्रग्स ले रहे थे। रिया जानती हैं कि वह 2016-17 में 'केदारनाथ' के सेट्स पर भी ड्रग्स लेते थे। यह लत उन्हें रिया से मिलने के बाद नहीं लगी। वह डॉक्टर्स के मना करने के बाद भी ड्रग्स ले रहे थे। शौविक के पास से नहीं मिलीं ड्रग्स मानेशिंदे ने ये भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मेसेज के सिवा शौविक के पास से कुछ नहीं मिला है। इनको भी ट्रायल में साबित किया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत के डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें 20 साल की उम्र से मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2QZl22F

No comments:

Post a Comment