बॉलिवुड के सुपरस्टार्स में से एक अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' जो कि डिज्नी हॉटस्टार पर ऐक्टर के बर्थडे 9 सितम्बर को रिलीज होनेवाली थी, एक बार फिर से इसकी रिलीज टलने की खबर है। इससे पहले अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और 'लक्ष्मी बम' को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्ममेकर्स अपनी फिल्में ज्यादा टालने के बजाय ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। माना जा रहा था कि अक्षय की 'लक्ष्मी बम' भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है, लेकिन अब खबर है कि मेकर्स ए-लिस्ट स्टार की फिल्मों को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज करने से बचने की कोशिश में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लेकर फिर से बातें की जा रही हैं जिसमें थिएटर खुलने के बाद ओटीटी और थिएटर में जॉइंट रिलीज को लेकर चर्चा की जा रही है। बता दें कि अक्षय की यह हॉरर-कॉमिडी फिल्म 22 मई 2020 को रिलीज होनी थी। इसके बाद खबर आई कि फिल्म 13 नवंबर को दीपावली के मौके पर ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। बता दें कि अक्षय अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में किन्नर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं, जो साउथ की हॉरर फिल्म 'कंचना' की रीमेक है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35ehmma
No comments:
Post a Comment