की मौत की गुत्थी वक्त के साथ सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। उनकी मेंटल हेल्थ के बारे में अब तक कई बातें सामने आ चुकी हैं। उनकी मौत कैसे हुई, CBI इसकी जांच कर रही है। सुशांत के फैन्स और घरवाले इस बीच उनके कई वीडियोज सामने ला चुके हैं। अब उनका एक और वीडियो वायरल है। रिपोर्ट्स हैं कि इसे रिया चक्रवर्ती ने शूट किया है। रिया चक्रवर्ती पूछ रही हैं सुशांत से सवाल इस वायरल वीडियो में सुशांत रिया से छोटे बच्चे की तरह बात कर रहे हैं। रिया सुशांत से पूछती हैं, तुम्हारे कान किस कलर के हैं, इस पर सुशांत कहते हैं- पिंक। फिर रिया पूछती हैं, तुम किस कलर हैं, इस पर सुशांत जवाब देते हैं-पिंक। फिर रिया उन्हें हैंडसम कहती हैं। रिया पूछती हैं, क्या कर रहे हो, सुशांत हाथ में लोडेड नाम की बुक लिए हैं और बताते हैं- Loaded। फिर रिया कहती हैं, तुम हारे न लूडो में। सुशांत कहते हैं कि जीता भी तो था। फिर सुशांत कहते हैं 1+1=0। इस पर रिया कहती हैं, नहीं बाबू अपने आप को जीरो नहीं बोलते। रिया ने कुबूल की थी ड्रग्स लेने की बात रिया चक्रवर्ती ड्रग कनेक्शन के चलते 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। उन्हें भायखला जेल भेज दिया गया है। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे उनकी जमानत के लिए कोशिश कर रहे हैं। रिया के ड्रग चैट वायरल होने के बाद इस केस में NCB ऐक्शन में आया था। कई राउंड चली पूछताछ फिर रिया और सैमुअल मिरांडा के घर छापेमारी के बाद इस केस में गिरफ्तारी हुई। रिया के भाई शौविक और हाउस मैनेजर भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया ने NCB के सामने ड्रग्स लेने की बात कुबूल की थी, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जमानत अर्जी में लिखा है कि उनको जबरन गुनाह कुबूल करवाया गया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32bYzG6
No comments:
Post a Comment