फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का सोशल मीडिया पर लोगों से खट्टा-मीठा रिश्ता है। फिल्मों के लिए उनकी तारीफ की जाती है तो उनके बेबाक बयानों के लिए आलोचना भी। अनुराग का आज (10 सितंबर) 48वां बर्थडे है। ट्विटर पर #HappyBirthdayCharsiAnurag ट्रेंड कर रहा है। लोग अनुराग को चरसी लिखकर विश कर रहे हैं और वह उन्हें मजेदार जवाब भी दे रहे हैं। अनुराग ने लिखा- काश होश में भी मिले इतना प्यार ट्विटर पर लोग उनके मॉर्फ्ड फोटोज और मीम भी शेयर कर रहे हैं। नाराज होने के बजाय अनुराग भी मजे ले रहे हैं और वैसे ही जवाब दे रहे हैं। अनुराग ने अपने हैंडल पर लिखा है, उफ चरसी प्यार... काश कि होश में भी इतना ही प्यार मिले आप सबसे... शुक्रिया आपके #HappyBirthdayCharsiAnurag के लिए। यूजर ने लिखा- हैपी बर्थडे पुड़िया किंग एक यूजर ने अनुराग को लिखा है, हैपी बर्थडे पुड़िया किंग। इस पर अनुराग ने जवाब दिया है, थैंक यू मेरी चरस की गुड़िया। अनुराग ने हाल ही में सुशांत से जुड़े किए थे ट्वीट्स रीसेंटली अनुराग कश्यप ने सुशांत को लेकर कुछ ट्वीट्स किए थे जो काफी चर्चा में हैं। अनुराग ने ट्वीट्स में स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे। इनमें जिक्र था कि वह सुशांत के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZnR5xI
No comments:
Post a Comment