Breaking

Friday, September 11, 2020

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन

सिंगर के बेटे का निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको किडनी की समस्या थी। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। आदित्य की उम्र सिर्फ 35 साल थी। किडनी फेल होने से गई जान साल 2020 बॉलिवुड से कई बुरी खबरें लाया है। अब तक इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान और सुशांत सिंह राजपूत सहित कई लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। इसी बीच आदित्य पौडवाल के निधन की खबर आई है। बॉलिवुड सिंगर और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। शनिवार सुबह उनके निधन की खबर आई। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी फेल हो गई थीं। लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में दर्ज है नाम आदित्य म्यूजिशन थे। उनका नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में 'लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स' में दर्ज है। आदित्य ने अपनी मां अनुराधा पौडवाल के साथ भजन भी गाए हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mhoJiP

No comments:

Post a Comment