Breaking

Sunday, March 8, 2020

बिपाशा और करण की फोटो, नहीं हटेंगी नजरें

बॉलिवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक और हाल ही मालदीव में वकेशन पर थे। वकेशन के दौरान दोनों के विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। बताते चलें कि साल की शुरुआत में ही बिपाशा बसु का बर्थडे होता है। इसलिए कपल ने नया साल और जन्मदिन मालदीव में मनाया था। ऐसा लग रहा है कि ऐक्ट्रेस अपने इस वकेशन को काफी मिस कर रही हैं। बहुत प्यारी तस्वीर की शेयर बिपास बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने अपने हाथों से हार्ट का शेप बनाया हुआ है और दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर को देखकर आप नजरें नहीं हटा पाएंगे। चार साल पहले हुई थी शादी बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर पिछले 4 साल से एक साथ हैं। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से पहले श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी कर चुके हैं। वहीं, बिपासा बसु भी डिनो मारियो और जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही हैं। बिपाशा की फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु पिछले 5 सालों से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। 2015 में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की फिल्म 'अलोन' आई थी। अब देखना है कि यह जोड़ी आगे किस फिल्म में नजर आती है। फैंस अपनी फेवरिट ऐक्ट्रेस की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/332jNVJ

No comments:

Post a Comment