Breaking

Tuesday, October 1, 2019

सैफ की 'लाल कप्‍तान' का नया पोस्‍टर रिलीज

की आने वाली फिल्म 'लाल कप्तान' का नया पोस्‍टर रिलीज हुआ है। इसमें सैफ बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके पीछे जोया हुसैन, मानव विज, दीपक डोबरियाल जैसे ऐक्‍टर्स दिख रहे हैं। यह नया पोस्‍टर भी फिल्‍म के ट्रेलर की तरह काफी इंट्रेस्टिंग नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद फैंस के बीच फिल्‍म देखने की एक्‍साइटमेंट और बढ़ जाएगी। बता दें, बीते दिनों सैफ के अलावा फिल्म के बाकी स्टार्स के लुक्स की तस्‍वीरें सामने आई थीं। इसमें दीपक डोबरियाल, सोनाक्षी सिन्हा और जोया हुसैन जैसे लोग थे। 'लाल कप्तान' के दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म को 'थुंबाड' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों के मेकर्स ने बनाया है और इसका डायरेक्शन 'एनएच10' फेम डायरेक्टर नवदीप सिंह ने किया है। यह फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2murEKL

No comments:

Post a Comment