Breaking

Tuesday, October 1, 2019

सलमान खान की 'दबंग 3' का नया प्रोमो रिलीज

की मच अवेटेड फिल्‍म '' का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। इसे ऐक्‍टर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो कि बेहद इंट्रेस्टिंग है। इस प्रोमो में सलमान का ही वॉइसओवर है जिसमें वह कहते हैं, 'जब चुलबुल पांडे से जुड़े हैं पूरे इंडिया के इमोशन्‍स तो सलमान खान क्‍यों करेंगे दबंग के प्रमोशन्‍स?' इसका यही मतलब है कि फिल्‍म के रिलीज होने तक सलमान अब हमेशा चुलबुल पांडे के ही अवतार में नजर आएंगे। इसकी शुरुआत उन्‍होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से की है जिसमें उन्‍होंने अपना नाम बदलकर चुलबुल पांडे रख लिया है। बता दें, 'दबंग 3' का डायरेक्शन प्रभुदेवा कर रहे हैं और इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म से ऐक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई भी बॉलिवुड में कदम रखने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्‍म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2o7DVFk

No comments:

Post a Comment