Breaking

Monday, September 30, 2019

'छपाक': विक्रांत ने शेयर किया वर्क एक्स्पीरियंस

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई काम करना चाहता है। हालांकि, कुछ ही लोगों को उनके साथ काम करने का मौका मिलता है, उन्हीं में से एक हैं। विक्रांत मैसी ने फिल्म 'छपाक' में दीपिका और मेघना के साथ काम किया है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में फिल्म की शूटिंग पूरी की है। विक्रांत मेसी ने दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि उनके करियर में यह सब इतनी जल्दी होगा उन्हें पता नहीं था। साथ ही कहा कि वह इंडस्ट्री में मात्र छह साल से है। दीपिका और मेघना के साथ काम करने का अनुभव अविश्वसनीय था। फिल्म के बारे में बताते हुए विक्रांत मैसी ने कहा कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग से पहले लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन के बारे में पढ़ा था। ऐक्टर ने कहा कि इस टीम के साथ जुड़कर वह कितना गर्व महसूस कर रहे हैं, यह बता नहीं सकते। यह भी पढ़ेंः 'छपाक' को लेकर बात करें तो दीपिका पादुकोण ने फिल्म में अपना लुक शेयर किया था। इस फिल्म वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2o0qRlp

No comments:

Post a Comment