Breaking

Sunday, September 29, 2019

लाइब्रेरी की साफ-सफाई कर रहे हैं शाहरुख

डायरेक्‍टर आनंद एल राय की फिल्‍म 'जीरो' के बाद से ऐक्‍टर ने कोई भी फिल्‍म साइन नहीं की है। हालांकि, वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए इंट्रेस्टिंग पोस्‍ट्स से अपडेट करते रहते हैं। हाल ही में ऐक्‍टर ने अपनी एक मोनोक्रोम पिक्‍चर ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इसके साथ उन्‍होंने बताया कि कैसे उन्‍होंने अपनी पर्सनल लाइब्रेरी की साफ-सफाई की। इस फोटो में शाहरुख कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे का ज्‍यादातर हिस्‍सा उनके बालों से ढंका हुआ है। बात करें शाहरुख की अगली फिल्‍म की तो फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान जब इस बारे में उनकी पत्‍नी गौरी खान से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह जरूरी था। मैं खुश हूं कि उनके घर पर रहने के दौरान मैं ट्रैवल कर सकती हूं। वह अबराम का अच्‍छे से ख्‍याल रखते हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2mbLSsB

No comments:

Post a Comment