Breaking

Monday, September 30, 2019

'कुली नं. 1': वरुण ने शूरू किया फोर्थ शेड्यूल

ऐक्टर ने 2102 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलिवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से की थी। तब से लेकर वरुण धवन कई फिल्में कर चुके हैं। इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म '' पर फोकस कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता डेविड धवन के डायरेक्ट कर रहे हैं। वरुण धवन ने कुली नं. के चौथे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ ऐक्ट्रेस सारा अली खान नजर आएंगी। बता दें कि हाल ही में फिल्म के सेट पर आग लगने से शूटिंग नहीं हो पाई थी लेकिन एक बार फिर फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। बताते चलें कि यह फिल्म डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी 'कुली नं. 1' की रीमेक है। 1995 में आई 'कुली नं. 1' में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। परेश रावल ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह रीमेक में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई, 2020 को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2muOL81

No comments:

Post a Comment