Breaking

Saturday, August 24, 2019

विडियो: जिराफ ने रिया सेन को किया फ्रेंच किस

ऐक्ट्रेस रिया सेन याद हैं? वही रिया सेन जो 'सिलसिले' में ऐक्टर अश्मित पटेल के साथ किए किसेज को लेकर चर्चा में आईं। रिया सेन ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। हालांकि वह अपनी एक बोल्ड छवि बनाने में कामयाब रहीं। खैर, आज रिया सेन की बात इसलिए हो रही है क्योंकि उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस विडियो में वह जिराफ को करीब से निहारती दिख रही हैं और तभी जिराफ उनके मुंह को चाटने लगता है। रिया के मुताबिक, यह जिराफ का फ्रेंच किस है। इसका विडियो रिया सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। रिया इन दिनों अफ्रीका में छुट्टियां मना रही हैं और यह विडियो उसी दौरान का है। लोग इस विडियो को खूब देख रहे हैं और कॉमेंट कर रहे हैं। बात करें रिया सेन के प्रफेशनल फ्रंट की, तो वह पिछली बार साल 2016 में 'हीरो 420' और 'डार्क चॉकलेट' नाम की फिल्मों में नजर आईं थी। फिलहाल उनके पास कोई फिल्म नहीं है। सिंगर फाल्गुनी पाठक के गाने 'याद पिया की आने लगी' से उन्हें काफी चर्चा मिली थी। उन्होंने 'झंकार बीट्स', 'अपना सपना मनी मनी', 'शादी नं. 1' और 'स्‍टाइल' जैसी बॉलिवुड फिल्‍मों में काम किया है। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की, तो रिया ने 2017 में अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/340ysAH

No comments:

Post a Comment