अमेरिकन ऐक्ट्रेस और सिंगर हिलेरी डफ अपनी बेटी संग फोटो शेयर करने के बाद लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इसकी वजह उनके जरिए अपनी 8 महीने की बेटी के कान छिदवाना है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐक्ट्रेस का बचाव करते दिखे। दरअसल, हिलेरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी संग प्यारा सा फोटो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने लिखा था 'ओह और हां हमने उसके कान छिदवा दिए'। उन्होंने यह फोटो शेयर किया ही था कि लोगों ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया। यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए हिलेरी पर सवाल उठाना शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, 'आपको क्या हक है कि इतनी सी बच्ची को इस दर्द भरे प्रोसेस से गुजारा जाए', एक अन्य ने लिखा 'यह बच्ची पर अत्याचार है'। एक यूजर ऐसा भी रहा जिसने लिखा 'इस फोटो को देखने और आपने जो किया है उसके बाद मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं'। लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि बेटी के बड़े होने और उससे पूछे बगैर ही उसके लिए कान छिदवाने का फैसला ले लिया गया जो गलत है। हालांकि हिलेरी के फैन्स उनका बचाव करते दिखे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कई संस्कृतियों और देश में कान छिदवाना कोई बड़ी बात नहीं है और वहां बचपन में ही बच्चियों के कान छिदवा दिए जाते हैं। एक अन्य ने ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, 'हिलेरी अपनी बेटी के लिए क्या निर्णय लेती हैं इसके लिए उन्हें किसी से आज्ञा लेने की जरूरत नहीं है'। वहीं इस बहस के बीच हिलेरी डफ का फिलहाल कोई रिऐक्शन नहीं आया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32ek4Eg
No comments:
Post a Comment